अपराध
|
📅 02 Sep 2026, 05:33 PM
|
👁️ 148
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जिले के कोतवाली महराजगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुडीलपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुडीलपुर निवासी पिन्टू कुमार (39) पुत्र शिवनाथ राम के खिलाफ 31 अगस्त 2026 को एक युवती ने कोतवाली महराजगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में आरोपी ने युवती को धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली महराजगंज में मु0अ0सं0 211/2026 के तहत धारा 69, 352 व 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव द्वारा की जा रही थी।
वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली महराजगंज पुलिस ने बुधवार को मुडीलपुर तिराहे के पास सुबह करीब 10:50 बजे पिन्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव तथा आरक्षी राजीव यादव शामिल रहे।
🔥 ताज़ा खबरें
- ट्रेन घर आते समय संदिग्ध मौत से हंगामा, परिजनों ने दबाव और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया 17 Oct 2026, 10:12 PM
- होरीलाल मेमोरियल पैरामेडिकल कॉलेज में उत्तीर्ण छात्रों को अजय साहनी ने किया पुरस्कृत 17 Oct 2026, 07:37 PM
- सगड़ी 345 : भाजपा नेता मनीष मिश्रा का तूफानी दौरा, दर्जनों पंडालों में नवरात्र मूर्तियों का किया उद्घाटन 17 Oct 2026, 03:22 PM
- नीला ड्रम कांड के बाद मेरठ के सांप कांड में भी फांसी, पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड 16 Oct 2026, 08:26 PM
- नगर सेवक अजय साहनी ने रामलीला के 41 कलाकारों को घड़ी पहनाकर किया सम्मानित 16 Oct 2026, 06:06 PM
- नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला 14 Oct 2026, 06:31 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,795 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,396 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,181 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,014 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 876 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 863 views


