🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
Photo: A girl returning from defecation was molested, brother was beaten when he protested, and bitten on t... 🔴 BREAKING
अपराध

शौच से लौट रही युवती से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा, गाल पर दांत से काटा।

👤 Chandresh | 📅 15 Jul 2026, 06:37 PM | 👁️ 2 Views | 📍 उत्तर प्रदेश , Azamgarh , बुढ़नपुर

शौच से लौट रही युवती से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा, गाल पर दांत से काटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग।

अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच से लौट रही युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने पर उसे बचाने पहुंचे भाई के साथ आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने युवक के गाल पर दांत से काट लिया। पीड़ित परिवार ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, वह देर शाम शौच के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में पोखरे के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा के निकट गांव निवासी जितेंद्र पुत्र किशोर ने, जो कथित रूप से नशे की हालत में था, उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उसने युवती का हाथ पकड़कर खींचा, अशोभनीय हरकतें कीं और उसे जमीन पर गिरा दिया। युवती के शोर सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा और बहन को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान जितेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और गाल पर दांत से काट लिया। कुछ ही देर बाद आरोपी का छोटा भाई अनिल भी वहां पहुंच गया और बीच-बचाव करने के बजाय अपने भाई का साथ देते हुए मारपीट व अभद्रता की। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल-112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद आरोपी दोबारा धमकी देने लगा और कार्रवाई न होने की बात कहकर डराने का प्रयास किया। पीड़िता और उसके भाई ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी क्षेत्र में आए दिन विवाद करता रहता है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
अतरौलिया थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

📰 संबंधित खबरें

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं