अपराध
|
📅 26 Aug 2026, 12:19 PM
|
👁️ 141
|
📍 Azamgarh
A
आजमगढ़ पुलिस ने वांछित एवं न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 24 घंटे के भीतर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें जीयनपुर और महाराजगंज थाना पुलिस ने एक-एक वांछित अभियुक्त को पकड़ा।
वहीं, न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 31 NBW वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इनमें कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कंधरापुर, जहानागंज, बरदह, मेहनगर, रौनापार, फूलपुर, पवई और दीदारगंज थाना क्षेत्रों से संबंधित अभियुक्त शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजमगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका 07 Oct 2026, 07:24 PM
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,758 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,372 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,151 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 993 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 856 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 830 views


