अपराध
|
📅 11 Aug 2026, 07:25 PM
|
👁️ 119
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। बाबा भंवरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु की चेन काटने की कोशिश कर रही महिला को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कंधरापुर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की चेन बरामद की।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को मातनपुर निवासी राजेश यादव अपनी पत्नी मनोरमा देवी के साथ बाबा भंवरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला ने मनोरमा देवी के गले से चेन काटने की कोशिश की। महिला की हरकत का पता चलते ही मनोरमा देवी और आसपास मौजूद अन्य श्रद्धालु महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चेन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान खुशबू पत्नी रितेश उर्फ दीपक (20), निवासी संसार पट्टी, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर के रूप में की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ के कंधरापुर और मऊ के मोहम्मदाबाद थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
🔥 ताज़ा खबरें
- फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 24 Sep 2026, 06:24 PM
- आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर: पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत 23 Sep 2026, 08:54 AM
- ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या 22 Sep 2026, 10:26 PM
- जनसेवा केंद्र संचालक पर ग्रामीणों के खातों से धोखाधड़ी का आरोप, ₹15,630 समेत दस्तावेज और ATM कार्ड बरामद 21 Sep 2026, 11:23 PM
- सगड़ी की PDA पंचायत में शिवपाल की हुंकार, बोले- सिर्फ सत्ता नहीं, व्यवस्था बदलनी है 21 Sep 2026, 09:23 PM
- भैरो बाबा मंदिर की सूचना नहीं देने पर ईओ पर 25 हजार का अर्थदंड 21 Sep 2026, 11:34 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,702 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,319 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,086 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 958 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 810 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 781 views


