विकास
|
📅 04 Jul 2026, 10:53 AM
|
👁️ 605
|
📍 सगड़ी
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपनी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं भौतिक जांच कराने की मांग की है।
कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी रमेश राय पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र राय तथा जयप्रकाश राय भूतपूर्व सैनिक ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा यादव के कार्यकाल के दौरान पिछले पांच वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। उनका कहना है कि कई कार्यों का भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन धरातल पर वे कार्य दिखाई नहीं देते या अधूरे हैं।
रमेश राय तथा जयप्रकाश राय का आरोप है कि स्ट्रीट लाइट, सफाई किट, हैंडपंप मरम्मत, डस्टबिन, खड़ंजा, नाली निर्माण एवं मरम्मत, रिबोर सहित कई मदों में कथित रूप से फर्जी भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
पत्रकारों से बातचीत में रमेश राय ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि शासन की विकास योजनाओं का लाभ वास्तव में जनता तक पहुंच सके।
🔥 ताज़ा खबरें
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
- मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला, नगीना जीत को लेकर उठाए सवाल; 2027 से पहले गरमाई दलित राजनीति 28 Sep 2026, 03:19 PM
- फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 24 Sep 2026, 06:24 PM
- आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर: पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत 23 Sep 2026, 08:54 AM
- ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या 22 Sep 2026, 10:26 PM
- जनसेवा केंद्र संचालक पर ग्रामीणों के खातों से धोखाधड़ी का आरोप, ₹15,630 समेत दस्तावेज और ATM कार्ड बरामद 21 Sep 2026, 11:23 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,718 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,342 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,115 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 978 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 829 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 798 views


