🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
Breaking: phrjee rjistree se jmeen hrpne ke mamle men gaingstr ekt ka aaropee girphtar
अपराध

फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 45 | 📍 सगड़ी
आजमगढ़। जीयनपुर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के मामले में गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चुनहवा चौराहे के पास से हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल 2025 को जीयनपुर नगर पंचायत निवासी गौतम प्रसाद चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मो. हैदर, अशहद और मो. आजम ने फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराई। शिकायत के आधार पर जीयनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी आजमगढ़ ने 13 सितंबर 2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया। इसके बाद 23 सितंबर को जीयनपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले में वांछित मो. हैदर पुत्र निजामुद्दीन, निवासी रौजा सैफन पट्टी, थाना जीयनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को मालटारी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर चुनहवा चौराहे के पास से आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ जीयनपुर थाने में वर्ष 2016 से विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें