🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
See: MLA Nafees Ahmed reached the areas affected by the erosion of Ghaghra river, inquired about the cond...
विकास

घाघरा नदी के कटान से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक नफीस अहमद, पीड़ित परिवारों का जाना हाल

Share:
| 📅 08 Aug 2026, 07:39 PM | 👁️ 139 | 📍 सगड़ी

घाघरा नदी के कटान से प्रभावित क्षेत्रों का विधायक नफीस अहमद ने निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और मुआवजा, सुरक्षित आवास व स्थायी कटानरोधी उपायों की मांग की।

आजमगढ़। घाघरा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और कटान से गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार को गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने अराजी पुरैनिया, गंगापुर और तिवारीपुर ग्रामसभा के मलहपुरवा पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
घाघरा नदी के कटान के कारण किसानों की कृषि भूमि लगातार प्रभावित हो रही है। कई घर और आशियाने भी कटान की जद में आने से ग्रामीणों के सामने आवास और सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित परिवारों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विधायक नफीस अहमद ने कहा कि घाघरा के कटान की गंभीर स्थिति से शासन और प्रशासन को लगातार अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से कटान से प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने, खतरे की जद में आए परिवारों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने तथा कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी और स्थायी उपाय शुरू करने की मांग की।
विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आपदा और संकट के समय जनता के साथ खड़ी रही है। प्रभावित परिवारों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज आगे भी मजबूती से उठाई जाएगी।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें