द पब्लिक एक्सप्रेस
) आजमगढ़: महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर माहुल में जुटेगा राजभर समाज, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भरेंगे हुंकार
अन्य

आजमगढ़: महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर माहुल में जुटेगा राजभर समाज, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भरेंगे हुंकार

📅 20 Feb 2026, 18:47 👁️ 1 व्यूज
आजमगढ़ (द पब्लिक एक्सप्रेस)। जनपद के फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र में आगामी 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर माहुल स्थित टिकुरिया के मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी अतरौलिया स्थित अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने बताया कि जयंती समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और बलिदान को याद करने का एक बड़ा मंच होगा। जिलाध्यक्ष ने आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। सहयोगी दल सुभासपा को दी नसीहत: "कार्यक्रम आगे-पीछे कर लेना चाहिए था" प्रेसवार्ता के दौरान जब जिलाध्यक्ष से पूछा गया कि उसी दिन (22 फरवरी) भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा भी जनता इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। विनोद राजभर ने कहा, "हमारा कार्यक्रम काफी पहले से तय था। गठबंधन धर्म के नाते मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी को उसी दिन कार्यक्रम नहीं रखना चाहिए था। उन्हें अपना कार्यक्रम आगे या पीछे कर लेना चाहिए था।" भाजपा जिलाध्यक्ष के इस बयान से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या जयंती के बहाने दोनों दल अपनी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। मिशन 2027: "आजमगढ़ की दसों सीटों पर खिलेगा कमल" आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी विनोद राजभर ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनहितकारी नीतियों और संगठन की मजबूती के दम पर आने वाले चुनाव में भाजपा आजमगढ़ जनपद की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

संबंधित खबरें