द पब्लिक एक्सप्रेस
) मेडिकल स्टोर से 20 हजार की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
अन्य

मेडिकल स्टोर से 20 हजार की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

📅 21 Apr 2026, 15:58 👁️ 1 व्यूज
Azamgarh। थाना जीयनपुर पुलिस ने मेडिकल स्टोर से हुई 20 हजार रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 हजार रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। घटना 17 अप्रैल की है, जब अंजान शहीद क्षेत्र स्थित आफाक मेडिकल स्टोर से अज्ञात चोरों ने कैश काउंटर से 20 हजार रुपये पार कर दिए थे। पीड़ित जावेद अख्तर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की तलाश तेज की और 21 अप्रैल को बागखालिस-बक्खोपुर मार्ग से अभिषेक सिंह उर्फ आकाश सिंह और अन्तिमा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त अभिषेक सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें