🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Reporter Login 📝 Reporter Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

अतरौलिया में 'मेडी पॉइंट' मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन, अब नहीं जाना पड़ेगा आजमगढ़-लखनऊ

Share:
| | 👁️ 90
क्षेत्र के मदियापार मोड़ पर ‘मेडी पॉइंट’ मेडिकल स्टोर का उद्घाघाटन चिकित्सक एवं पूर्व स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. शिवाजी सिंह के द्वारा फीता काटकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे । उद्घाटन अवसर पर डॉ. शिवाजी सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता एक बड़ी समस्या रही है। आवश्यक दवाओं के लिए लोगों को आजमगढ़ या लखनऊ तक जाना पड़ता था। ‘मेडी पॉइंट’ के खुलने से अब क्षेत्रवासियों को यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जनस्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। आयोजक दुर्ग विजय सिंह ‘पिंटू’ ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मेडिकल स्टोर में कार्डियक, अस्थमा, जनरल मेडिसिन तथा न्यूरो संबंधी दवाओं सहित विभिन्न श्रेणियों की दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब मरीजों और परिजनों को जरूरी दवाओं के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जयनाथ सिंह ,ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ,जितेंद्र सिंह ‘गुड्डू’, जगदीश पांडेय, देवनारायण मिश्र, अखंड सिंह, सोनू सिंह प्रधान, संदीप सिंह,दिलीप सिंह , ज्ञानधनी यादव, इंद्रजीत यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें