अपराध
|
📅 09 Jul 2026, 04:10 PM
|
👁️ 184
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जनपद के गम्भीरपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनील कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 12 मई 2026 को रीमा पत्नी राहुल, निवासी करेनुआ थाना मेहनगर ने थाना गम्भीरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 मई 2026 को ग्राम मुड़हर में अपने भाई की शादी में शामिल होने के दौरान उनके बैग में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी हो गए थे। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा संख्या 113/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान कमलेश सरोज पुत्र मुन्नीलाल सरोज का नाम भी प्रकाश में आने पर धारा 317(2) एवं 317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। गुरुवार को उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा व पुलिस टीम ने हरईरामपुर स्थित रामलखन इंटर कॉलेज के पास से वांछित अभियुक्त कमलेश सरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक पीली धातु की नथिया तथा दो जोड़ी पायल बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजमगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका 07 Oct 2026, 07:24 PM
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,737 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,355 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,139 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 988 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 846 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 811 views


