अपराध
|
📅 04 Aug 2026, 10:13 PM
|
👁️ 214
|
📍 सगड़ी
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के रौनापार सुदनीपुर गांव में सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और 18 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
पीड़ित नागेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 लालू सिंह ने रौनापार थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह करीब 10:00 बजे अपनी माँ और छोटे बच्चे के साथ बहन के घर लाहदाट गया था। पत्नी रौनापार थाने के सामने अपनी दुकान पर थी। घर में बड़ा बेटा एक कमरे में सो रहा था।
दोपहर करीब 1:20 बजे जब वह घर वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जिस कमरे में बेटा सो रहा था उसे बाहर से बंद कर दिया गया था। चोरों ने कमरे में घुसकर आलमारी तोड़ दी।
प्रार्थी के अनुसार चोर सोने के हार, माला, मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 3 नाक कील, 2 कान का हार सेट, 2 बाली, चाँदी के 2 जोड़े और 18 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष रौनापार को लिखित तहरीर देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ताज़ा खबरें
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,664 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,277 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,033 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 924 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 783 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 749 views


