अतरौलिया में सघन वाहन चेकिंग, 40 वाहनों का ई-चालान; यातायात नियमों के पालन की दी गई सीख।8
|
📅 29 Jul 2026, 08:40 PM
|
👁️ 5
|
📍 बुढ़नपुर
अतरौलिया में सघन वाहन चेकिंग, 40 वाहनों का ई-चालान; यातायात नियमों के पालन की दी गई सीख।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर बुधवार को थाना अतरौलिया पुलिस ने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पटेल चौक, मदियापार मोड़ और छितौनी समेत प्रमुख स्थानों पर दोपहिया, चारपहिया तथा स्कूल वाहनों की गहन जांच की गई।
वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि नियमों की अनदेखी न केवल कानूनी कार्रवाई का कारण बनती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा देती है। चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट, फालतू (अनधिकृत) वाहन संचालन, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 40 छोटे-बड़े वाहनों के ई-चालान किए गए। उपनिरीक्षक उमापति गिरी के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिसकर्मियों ने चालकों को सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान में कांस्टेबल मनोज सिंह यादव, हेमचंद और श्याम मणि भी मौजूद रहे।