🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

T20 WC 2026: कोलंबो में 'सूर्य कुमार यादव की सेना का महा-धमाका; ईशान के तूफान में पाकिस्तान की लग गई लंका!

Share:
| 📅 15 Feb 2026, 06:04 PM | 👁️ 46

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में प्रवेश किया। ईशान किशन के 77 रन और बुमराह-अक्षर की घातक गेंदबाजी के सामने 114 रन पर सिमटा पाकिस्तान। पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट।

T20 WC 2026: कोलंबो में 'सूर्य' की सेना का महा-धमाका; ईशान के तूफान में उड़े पाकिस्तानी, शहबाज शरीफ के 'बहिष्कार' के ड्रामे का बुमराह ने निकाला दम! कोलंबो (The Public Express): 15 फरवरी की रात कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में क्रिकेट का वो मंजर दिखा जिसे पाकिस्तानी फैंस सदियों तक नहीं भूल पाएंगे। टीम इंडिया ने न सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बनाई, बल्कि घमंड और राजनीति के नशे में चूर पाकिस्तान को 61 रनों से ऐसी पटखनी दी कि उनके वर्ल्ड कप का सफर अब किसी बुरे सपने जैसा लगने लगा है। गीदड़भभकी धरी की धरी रह गई! मैच से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश के बाहर होने पर मैच न खेलने की धमकी दी थी, लेकिन ICC के डंडे के आगे घुटने टेकने वाले पाकिस्तान को क्या पता था कि मैदान पर टीम इंडिया उनका इससे भी बुरा हाल करने वाली है। कोलंबो की मुश्किल पिच पर डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने साबित कर दिया कि वो ही 'बॉस' हैं। ईशान किशन: पाकिस्तान की बर्बादी का 'पोस्टर बॉय' टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा (0) के आउट होते ही लगा कि पाकिस्तान हावी हो जाएगा, लेकिन ईशान किशन कुछ और ही सोचकर आए थे। ईशान ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 40 गेंदों में 77 रन कूट डाले। उनकी इस पारी ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। मिडिल ऑर्डर में सूर्या और तिलक के संघर्ष के बाद अंत में शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने वो फिनिशिंग टच दिया जिसने स्कोर को 175 तक पहुँचा दिया। बुमराह का स्पेल और पाकिस्तान का 'सरेंडर' 176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की हालत पहली ही गेंद से पतली थी। हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान को शून्य पर भेजकर तबाही की शुरुआत की। इसके बाद गेंद थामी दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने। बुमराह ने एक ही ओवर में सैम अयूब और कप्तान सलमान आगा को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। भारतीय स्पिनर्स के सामने बाबर आजम (5 रन) और शादाब खान बेबस नजर आए। अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने मिलकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों को क्रीज पर नाचने को मजबूर कर दिया। पूरी पाकिस्तानी टीम 18वें ओवर में महज 114 रनों पर ढेर हो गई। 8-1 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है। 'सूर्यकुमार यादव की सेना' ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि पाकिस्तान के उस अहंकार को भी चकनाचूर कर दिया जो मैच से पहले सोशल मीडिया और बयानों में दिख रहा था।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें