द पब्लिक एक्सप्रेस
) सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले राम लला” से गूंजा होली मिलन समारोह, सत्येंद्र राय ने जताया आभार |
अन्य

सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले राम लला” से गूंजा होली मिलन समारोह, सत्येंद्र राय ने जताया आभार |

📅 11 Mar 2026, 17:09 👁️ 2 व्यूज
आजमगढ़: गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के गोरिया बाजार में मंगलवार को आयोजित होली मिलन समारोह में इस बार रंग, गुलाल और भक्ति गीतों का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान “सिया निकले अवधवा की ओर, होलिया खेले राम लला” जैसे भक्ति गीतों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साह से भर गया। क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। यह भव्य होली मिलन समारोह गोपालपुर विधानसभा के निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र राय द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर होली के पारंपरिक गीतों और गुलाल के साथ इस पर्व का आनंद उठाया। भक्ति गीतों और फागुआ की धुन पर झूमे लोग कार्यक्रम की रौनक उस समय और बढ़ गई जब भोजपुरी गायक राकेश तिवारी ने फागुआ, चैता और चैती राग में पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे और पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। वहीं भोजपुरी गायिका अर्चना राय ने भी अपने मधुर गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने गीतों के माध्यम से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, जिसे सुनकर मौजूद लोग उत्साहित हो उठे। भोजपुरी कलाकारों के अभिनय ने बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के चॉकलेटी अभिनेता ध्रुव मिश्र और अभिनेत्री शिल्पी राघवानी भी मौजूद रहे। दोनों कलाकारों ने भोजपुरी गीतों पर शानदार अभिनय प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को मनोरंजन और उमंग से भर दिया। फूलों की होली खेलकर दी शुभकामनाएं समारोह के दौरान सत्येंद्र राय ने क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का काम करता है। क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे सत्येंद्र राय ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और समर्थन हमेशा उन्हें प्रेरित करता रहा है। उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। पूरे समारोह के दौरान हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रंग, गुलाल, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

संबंधित खबरें