राजनीति
|
📅 24 Aug 2026, 06:45 PM
|
👁️ 278
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। तहसील सगड़ी के देवरांचल क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है। क्षेत्र के हैदराबाद, बेलहिया, अभनपट्टी, खरैलिया, मसूरियापुर, शाहडीह सहित दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। बेलहिया के समीप पुलिया ध्वस्त होने से आवागमन बाधित है और ग्रामीण नाव के सहारे आने-जाने को मजबूर हैं।
इसी को लेकर बाढ़ पीड़ित संगठन मानिकपुर के तत्वावधान में हैदराबाद चौराहे पर पैदल मार्च निकाला गया तथा नुक्कड़ सभा कर विस्तृत चर्चा की गई।
सभा में संगठन ने 8 सूत्रीय मांग पत्र रखा। प्रमुख मांगों में बाढ़ कटान का स्थायी समाधान, नदी की गहराई व सफाई हर साल कराना, नदी को एक किलोमीटर की सीमा में बहाना, दक्षिणी किनारे पर कंक्रीट बाँध का निर्माण, निबिहवा चौक से उत्तर घाघरा नदी के छाड़न तक संपर्क मार्ग व पुल-पुलिया का निर्माण, बंधे पर इंटरलॉकिंग व शौचालय, रैन बसेरा की मरम्मत, बिजली बिल की अनियमितता की जांच व स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग शामिल है।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष बांकेलाल निषाद, संस्थापक जगरोपन यादव, अध्यक्ष हरैया विश्वनाथ यादव, सदस्य दुर्विजय यादव, प्रवक्ता राममिलन यादव सहित बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित ग्रामीण उपस्थित रहे।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजमगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका 07 Oct 2026, 07:24 PM
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,746 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,368 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,140 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 990 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 849 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 815 views


