🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
अपराध
|
📅 07 Jul 2026, 05:59 PM
|
👁️ 189
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात होने से पहले कार्रवाई करते हुए ग्राम गम्भीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर से डकैती की योजना बना रहे पांच दुर्दांत बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन पिस्टल, दो अवैध तमंचे, नौ जिंदा कारतूस तथा डकैती में प्रयुक्त होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं डकैती की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 की रात उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर, उपनिरीक्षक शिवम त्यागी और उपनिरीक्षक गौरव सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम गम्भीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर में एकत्र होकर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर रात करीब 11:10 बजे पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में अभिषेक यादव निवासी गेलवारा थाना सिधारी, अजय यादव निवासी जहानाबाद थाना मधुबन जनपद मऊ, आशीष चौहान निवासी गेलवारा थाना सिधारी, जयहिंद मौर्या तथा गोविंद यादव निवासी मोहनाठ थाना निजामाबाद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन .32 बोर पिस्टल, दो .315 बोर अवैध तमंचे, नौ जिंदा कारतूस, एक कटर, एक पाइप हथौड़ी, लोहे की पाइप में लगी चकरी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे गम्भीरवन क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते वारदात से पहले ही पकड़ लिए गए।
इस मामले में थाना जहानागंज पर मुकदमा संख्या 147/2026 के तहत धारा 310(4), 310(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में अभिषेक यादव और आशीष चौहान के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर, उपनिरीक्षक शिवम त्यागी, उपनिरीक्षक गौरव सिंह, कांस्टेबल श्रीप्रकाश, प्रदीप यादव, अभिषेक यादव, आरक्षी आनंद मिश्रा, अजीत गौड़ तथा अर्पित दूबे की प्रमुख भूमिका रही
🔥 ताज़ा खबरें
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
- मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला, नगीना जीत को लेकर उठाए सवाल; 2027 से पहले गरमाई दलित राजनीति 28 Sep 2026, 03:19 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,732 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,351 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,135 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 983 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 836 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 809 views


