अपराध
|
📅 08 Jul 2026, 06:06 PM
|
👁️ 169
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़।जनपद के गम्भीरपुर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बेलचा बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बहोरापुर गांव निवासी मनोरमा पत्नी महेन्दर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 15 मई 2026 की रात करीब नौ बजे सुअर मारने के विवाद को लेकर गांव के ही सूरज पुत्र लालजी ने उनके पुत्र सचिन को अपने घर बुलाया और गाली-गलौज करते हुए बेलचा से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान जानलेवा हमले की धारा भी बढ़ाई गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को उपनिरीक्षक विपिन द्विवेदी और कांस्टेबल शिवराम सरोज ने बहोरापुर गांव से आरोपी सूरज पुत्र लालजी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेलचा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
🔥 ताज़ा खबरें
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
- मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला, नगीना जीत को लेकर उठाए सवाल; 2027 से पहले गरमाई दलित राजनीति 28 Sep 2026, 03:19 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,736 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,353 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,137 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 984 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 842 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 811 views


