अन्य
स्वर्गीय चन्द्रेज सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 20 फरवरी से, विजेता को मिलेगा 2 लाख का पुरस्कार
📅 17 Feb 2026, 00:26
👁️ 1 व्यूज
आजमगढ़। जनपद के कोयलसा क्षेत्र अंतर्गत स्थित बाबा प्रथम देव बहिरादेव, गौरा में स्वर्गीय चन्द्रेज सिंह की स्मृति में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जिसमें क्षेत्र की कुल 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
स्वर्गीय चन्द्रेज सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
प्रतियोगिता के विजेता टीम को 2 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये नकद से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट को टीवी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा गुडलक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को खेला जाएगा। फाइनल मैच के दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।