🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
Photo: Cheating of Rs 26.70 lakh by digital arrest, cyber criminal arrested from Lucknow
अपराध

डिजिटल अरेस्ट कर 26.70 लाख रुपये की ठगी, लखनऊ से साइबर अपराधी गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 44 | 📍 Azamgarh

आजमगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 26.70 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

आजमगढ़। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने का डर दिखाकर 26.70 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को आजमगढ़ साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखनऊ निवासी जहांगीर आलम (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, विभिन्न मोबाइल नंबरों से संबंधित सिम कार्ड और 2,070 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल की गई। कॉल करने वालों ने खुद को अधिकारी बताते हुए पीड़ित के खाते से गलत लेन-देन होने और उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने की बात कही। इसके बाद पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर कुल 26.70 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। मामले में साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपी जहांगीर आलम की संलिप्तता का पता चला। पुलिस टीम ने लखनऊ पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को पुलिस या अधिकारी बनकर फोन करता था और मुकदमे का भय दिखाकर रकम वसूलता था। मामले में बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें