अपराध
|
📅 04 Jul 2026, 05:01 PM
|
👁️ 223
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को 50 पुड़िया (4.80 ग्राम) अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक हरिकेश शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीनापारा पुलिया के पास एक व्यक्ति हेरोइन लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान वीरु सोनकर पुत्र महेंद्र सोनकर, निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर के रूप में बताई। क्षेत्राधिकारी फूलपुर की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पुड़िया हेरोइन (कुल 4.80 ग्राम) बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी, चोरी की संपत्ति रखने और मादक पदार्थों की तस्करी समेत पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🔥 ताज़ा खबरें
- मुबारकपुर कस्बा चौकी के प्रभारी समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप 15 Nov 2026, 01:13 PM
- प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बिहार में बेचने का आरोप, पति-पत्नी गिरफ्तार; मानव तस्करी गिरोह का खुलासा 06 Nov 2026, 03:50 PM
- आजमगढ़ में 3 लाख के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार 06 Nov 2026, 03:49 PM
- बासी पावरोटी बताने से घट रही थी बिक्री, बेकरी संचालक ने युवक की कर दी हत्या; गिरफ्तार 06 Nov 2026, 03:48 PM
- फ्री मूवी-वेब सीरीज डाउनलोड का लालच देकर मोबाइल हैक करने वाला साइबर गिरोह बेनकाब, सरगना पटना से गिरफ्तार 06 Nov 2026, 03:46 PM
- बिजरवां में खून से लथपथ मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, ब्लॉक प्रमुख समेत छह पर हत्या के आरोप में मुकदमा 04 Nov 2026, 11:07 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,925 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,583 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,334 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,142 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 1,016 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 977 views


