🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
Breaking: Azamgarh shocked by triple murder, two Pandits including wife shot dead during puja
अपराध

ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या

Share:
| | 👁️ 65 | 📍 Azamgarh
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी में मंगलवार शाम पूजा-पाठ के दौरान फायरिंग से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मकान मालिक की पत्नी समेत दो पंडितों की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी के मकान के अंदर ही बंद होने की सूचना है। पुलिस ने पूरे मकान को घेरकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा और पूजा के संबंध में जानकारी लेने के बाद पंडितों से आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरविंद ने घर में रखी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता तथा पूजा कराने पहुंचे महेंद्र पाठक निवासी पटखौली और अखिलेश मिश्रा निवासी छितौना भटौली की मौत की प्रारंभिक सूचना है। फायरिंग होते ही पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग निकले। प्रारंभिक जानकारी में राइफल से भी गोली चलने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की घेराबंदी कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मकान के अंदर ही बंद है। पुलिस आरोपी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, हत्या के कारण और हथियारों की जांच कर रही है। मृतकों और फायरिंग से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें