द पब्लिक एक्सप्रेस
) आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान
अन्य

आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

📅 11 Mar 2026, 15:39 👁️ 1 व्यूज

आजमगढ़, 11 मार्च 2026: जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में आजमगढ़ पुलिस ने प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया है। आईजीआरएस पोर्टल पर मासिक रैंकिंग में जनपद ने फरवरी माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के समुचित समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है और प्रदर्शन के आधार पर मासिक रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए पोर्टल पर आख्या की फीडिंग की जाती है।

समस्त 23 थानों की रैंकिंग भी प्रथम उल्लेखनीय है कि माह फरवरी में जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फलस्वरूप निर्धारित मानकों के आधार पर प्रदान की गयी रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि उपरोक्तानुसार गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के आधार पर जनपद आजमगढ़ के समस्त 23 थानों को भी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में मिली सफलता जनपद एवं थानों की रैंकिंग का निर्धारण फरियादियों द्वारा किये गये शिकायतों के निस्तारण एवं उनके द्वारा दिये गये फीडबैक के आधार पर उत्तर प्रदेश शासन स्तर से किया जाता है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व मार्गदर्शन के फलस्वरूप आजमगढ़ पुलिस द्वारा यह उपलब्धि हासिल की गयी है तथा आम जनमानस एवं फरियादियों में आजमगढ़ पुलिस के प्रति विश्वास एवं संतुष्टि की भावना में वृद्धि हुयी है। उच्चाधिकारियों ने की पुलिस कर्मियों की सराहना आजमगढ़ पुलिस की इस उपलब्धि के लिये उच्चाधिकारीगण द्वारा भी पुलिस कर्मियों की सराहना की गयी। जनपद रैंकिंग: जनपद आजमगढ़ - प्रथम थाना रैंकिंग (सभी 23 थाने प्रथम): म0थाना, कोतवाली, रानी की सराय, कंधरापुर, गंभीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर, जहानागंज, अतरौलिया, अहरौला, कप्तानगंज, तहबरपुर, रौनापार, जीयनपुर, बिलरियागंज, सरायमीर, दीदारगंज, महराजगंज, फूलपुर, देवगांव, बरदह, तरवा, मेहनगर

संबंधित खबरें