अपराध
|
📅 07 Aug 2026, 04:34 PM
|
👁️ 404
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने फर्जी चिकित्सकीय कार्य और कथित लापरवाही से महिला मरीज की मौत के मामले में वांछित नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। आरोपी पर बिना परिजनों की सहमति के ऑपरेशन करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को पीड़ित ने थाना मुबारकपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी माता श्याम दुलारी को पेट दर्द (हर्निया) के इलाज के लिए हरैया मोड़, अबाड़ी सठियांव स्थित आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक गुलाब चन्द चौहान ने परिजनों की जानकारी और सहमति के बिना ऑपरेशन कर दिया, जिसके दौरान महिला की मौत हो गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान गुरुवार को उपनिरीक्षक मोहम्मद शमशाद खान और उनकी टीम ने आरोपी गुलाब चन्द चौहान (52 वर्ष) को हरैया रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जाएगी।आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने फर्जी चिकित्सकीय कार्य और कथित लापरवाही से महिला मरीज की मौत के मामले में वांछित नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। आरोपी पर बिना परिजनों की सहमति के ऑपरेशन करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को पीड़ित ने थाना मुबारकपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी माता श्याम दुलारी को पेट दर्द (हर्निया) के इलाज के लिए हरैया मोड़, अबाड़ी सठियांव स्थित आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक गुलाब चन्द चौहान ने परिजनों की जानकारी और सहमति के बिना ऑपरेशन कर दिया, जिसके दौरान महिला की मौत हो गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान गुरुवार को उपनिरीक्षक मोहम्मद शमशाद खान और उनकी टीम ने आरोपी गुलाब चन्द चौहान (52 वर्ष) को हरैया रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जाएगी।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर: पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत 23 Sep 2026, 08:54 AM
- ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या 22 Sep 2026, 10:26 PM
- जनसेवा केंद्र संचालक पर ग्रामीणों के खातों से धोखाधड़ी का आरोप, ₹15,630 समेत दस्तावेज और ATM कार्ड बरामद 21 Sep 2026, 11:23 PM
- सगड़ी की PDA पंचायत में शिवपाल की हुंकार, बोले- सिर्फ सत्ता नहीं, व्यवस्था बदलनी है 21 Sep 2026, 09:23 PM
- भैरो बाबा मंदिर की सूचना नहीं देने पर ईओ पर 25 हजार का अर्थदंड 21 Sep 2026, 11:34 AM
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,693 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,309 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,070 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 949 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 800 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 777 views