द पब्लिक एक्सप्रेस
) आजमगढ़: दरिंदगी की हदें पार! पत्नी ने रची नाबालिग से रेप की साजिश, पति ने किया दुष्कर्म; वीडियो बनाने वाली महिला अब सलाखों के पीछे
अन्य

आजमगढ़: दरिंदगी की हदें पार! पत्नी ने रची नाबालिग से रेप की साजिश, पति ने किया दुष्कर्म; वीडियो बनाने वाली महिला अब सलाखों के पीछे

📅 25 Feb 2026, 12:02 👁️ 1 व्यूज
शर्मनाक! पत्नी ने नाबालिग को कमरे में किया बंद, पति से कराया दुष्कर्म और बनाया वीडियो। निजामाबाद, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। निजामाबाद थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने न केवल एक नाबालिग किशोरी की अस्मत लुटाने की साजिश रची, बल्कि अपने ही पति से उसका दुष्कर्म कराया और इस पूरी हैवानियत का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने इस मामले की मास्टरमाइंड पत्नी साजिशकर्ता आरोपी महिला को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत 14 फरवरी 2026 को हुई थी। आरोप है कि थाना क्षेत्र की रहने वाली जुगनूसाजिशकर्ता आरोपी महिला ने एक नाबालिग किशोरी को अपने झांसे में लिया और उसे बहला-फुसलाकर  ईंट भट्ठे के पास बने सुनसान कमरे में ले गई। यहाँ उसने किशोरी को कमरे में बंद कर दिया और अपने पति को मौके पर बुला लिया। पति ने कमरे के भीतर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान बाहर पहरा देने या विरोध करने के बजाय, उसकी पत्नी  मोबाइल फोन से इस पूरी वारदात का वीडियो शूट करती रही। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो वे वीडियो वायरल कर देंगे और उसे जान से मार डालेंगे। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 16 फरवरी को मु0अ0सं0 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) (दुष्कर्म), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 61(2) (आपराधिक साजिश), 351(3) (जान से मारने की धमकी) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना कर रहे थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति  को 19 फरवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन उसकी पत्नी  फरार चल रही थी। बुधवार (25 फरवरी) को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पत्नी फरिहा क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फरिहा पोखरे के पास घेराबंदी की और सुबह करीब 10:45 बजे उसे हिरासत में ले लिया। इलाके में आक्रोश का माहौल इस घटना के सामने आने के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक महिला होकर जुगनू ने कैसे एक अन्य बच्ची के साथ इतनी बड़ी क्रूरता की साजिश रची। लोग इस घटना की निंदा कर रहे है।

संबंधित खबरें