अन्य
थाने पहुंचते ही गिरे बुजुर्ग, हालत बिगड़ी मौत; परिजनों ने बताई पुरानी बीमारी
📅 24 Apr 2026, 17:23
👁️ 1 व्यूज
Azamgarh। महराजगंज थाना परिसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सलीम (70) निवासी सुरजीपुर के रूप में हुई है। साथ आए राजेश यादव के अनुसार, दोनों सुबह करीब 9:45 बजे किसी कार्य से थाने पहुंचे थे। चाय पीकर लौटते समय करीब 10:15 बजे सलीम को तेज सीने में दर्द हुआ और वह पेड़ पकड़कर बैठ गए, लेकिन कुछ ही क्षण में गिर पड़े।
पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया
परिजनों ने बताया कि सलीम पहले से हृदय रोग से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।