📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति
चंद्रजीत यादव की पुण्यतिथि पर विज्ञान प्रदर्शनी व वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
|
📅 30 Mar 2026, 10:17 AM
|
👁️ 61
आजमगढ़ जिले के शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज अंतर्गत लालागंज कपसा स्थित एल.सी.वाई.एस. जूनियर हाई स्कूल में स्वर्गीय चंद्रजीत यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक नफीस अहमद उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय चंद्रजीत यादव एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में विधायक नफीस अहमद ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम किसी बड़े शहर के महंगे विद्यालयों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी प्रतिभा के धनी होते हैं और सही मार्गदर्शन मिलने पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाप्रधान विशाल सेठ ने कहा कि बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के पीछे शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत यादव ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने यह साबित कर दिया कि गांव के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं और उन्हें अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
सायं 4 बजे से शुरू होकर देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सभी का मन मोह लिया। ‘जय गणेशा’, ‘मेरे देश की माटी’ सहित समसामयिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने तालियों की गूंज से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि सही दिशा और मार्गदर्शन मिलने पर हर बच्चा सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है।
इस अवसर पर अमन यादव, शेषनाथ यादव, लाला साधु सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।