द पब्लिक एक्सप्रेस
) आजमगढ़: 22 चक्के वाले ट्रक ट्राला चोरी गिरोह का सनसनीखेज भंडाफोड़, कप्तानगंज पुलिस ने जौनपुर में दबिश देकर 4 को दबोचा
अन्य

आजमगढ़: 22 चक्के वाले ट्रक ट्राला चोरी गिरोह का सनसनीखेज भंडाफोड़, कप्तानगंज पुलिस ने जौनपुर में दबिश देकर 4 को दबोचा

📅 22 Mar 2026, 19:51 👁️ 1 व्यूज
कप्तानगंज (आजमगढ़)। सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का आजमगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना कप्तानगंज पुलिस ने आजमगढ़-फैजाबाद रोड से चोरी हुए 22 चक्का ट्रक ट्राला के मामले में रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गिरोह के 04 सदस्यों को जौनपुर जिले की सीमा से गिरफ्तार किया है, जो ट्रकों को चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने का संगठित काला कारोबार चला रहे थे। जेहरापिपरी से गायब हुआ था '22 चक्का' ट्राला कंधरापुर निवासी वादी ओमप्रकाश गुप्ता ने 21 मार्च को कप्तानगंज थाने में तहरीर दी थी कि 06 से 10 मार्च के बीच आजमगढ़-फैजाबाद रोड पर जेहरापिपरी क्षेत्र से उनका विशालकाय ट्रक ट्राला (UP53 ET 6227) चोरी हो गया है। पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 82/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस को और मजबूत किया। जौनपुर के मुर्गी फार्म पर पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक' वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार दोपहर करीब 03:54 बजे जौनपुर जनपद के थाना सरायख्वाजा अंतर्गत जमुआई बाजार के पास एक मुर्गी फार्म पर दबिश दी। यहाँ से पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के चार मास्टरमाइंड्स को दबोच लिया। [caption id="attachment_3612" align="aligncenter" width="600"]Azamgarh Kaptainganj Police Busts Inter District Truck Trailer Theft Gang Azamgarh Kaptainganj Police Busts Inter District Truck Trailer Theft Gang[/caption] गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: मनोज कुमार विश्वकर्मा (50 वर्ष) – निवासी बनगांव, निजामाबाद। आर्यन विश्वकर्मा (20 वर्ष) – निवासी बनगांव, निजामाबाद। मो0 आमिर (20 वर्ष) – निवासी रसूलपुर तुंगी, बरदह। आसिफ (22 वर्ष) – निवासी रसूलपुर तुंगी, बरदह। पूछताछ में बड़ा खुलासा: पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल किया। उन्होंने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। वे सड़कों पर खड़े ट्रकों और ट्रालों को चोरी कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते थे और फिर उनके टायर, इंजन और अन्य कीमती पार्ट्स अलग-अलग कर ऊंचे दामों पर बेच देते थे। बरामदगी की सूची: एक अदद चोरी का ट्रक ट्राला (12 चक्का)। घटना में प्रयुक्त ट्रक ट्राला का इंजन। एक अन्य ट्राला, जिसमें चोरी गए ट्राला के दो पहिए फिट किए गए थे। चोरी गए ट्राला की वास्तविक नम्बर प्लेट (UP53 ET 6227)। पुलिस टीम की सफलता इस बड़ी रिकवरी और गिरोह के सफाए में थानाध्यक्ष जयप्रकाश, व0उ0नि0 विजय सिंह गौड़, उ0नि0 अमन तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें