🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

Azamgarh Cyber Fraud: जीयनपुर पुलिस का बड़ा धमाका, खाते से उड़ाए थे लाखों... जालसाज गिरफ्तार, 2.20 लाख नकद और कूटरचित आधार बरामद

Share:
| 📅 16 Feb 2026, 10:11 AM | 👁️ 39

आजमगढ़ की जीयनपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले शातिर अपराधी गोपाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2.20 लाख रुपये नकद, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। जानें कैसे देता था वारदातों

आजमगढ़ (द पब्लिक एक्सप्रेस): जनपद के जीयनपुर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचा है जो लोगों के मोबाइल पर लिंक भेजकर उनके बैंक खातों में सेंध लगाता था। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने सवा दो लाख रुपये से अधिक की नकदी और घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया है।

क्या थी घटना?

​जीयनपुर के बाजार खास निवासी मोहम्मद मुनौवर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 और 11 फरवरी को उनके इंडियन बैंक खाते से अज्ञात बदमाशों ने दो बार में कुल 1,97,999 रुपये उड़ा दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने धारा 66 डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।

पेट्रोल पंप की कड़ी से खुला राज

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि मुनौवर के खाते से निकाले गए पैसों का आखिरी अहरण एक पेट्रोल पंप से किया गया था। यहीं से पुलिस को गोपाल गुप्ता (निवासी शाहजहांपुर, हाल पता एटा) का सुराग मिला। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह की टीम ने सटीक सूचना पर उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर के पास से घेराबंदी कर गोपाल को गिरफ्तार कर लिया।

भारी बरामदगी और चौंकाने वाला खुलासा

​पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से 2 लाख 20 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और एक कूटरचित (फर्जी) आधार कार्ड बरामद हुआ।

​पूछताछ में अपराधी ने बताया कि वह एक सोशल मीडिया ग्रुप का हिस्सा है, जहां से उसे लोगों के बैंक खातों और पिन की जानकारी मिलती थी। इसके बाद वह शिकार के मोबाइल पर एक लिंक भेजता था और जैसे ही पीड़ित उस पर क्लिक करता, आरोपी उसके खाते से पैसे पार कर देता था।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

​सफलतापूर्वक गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय, साइबर सेल के हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल समेत अजय पाठक, अक्षय प्रसाद और हरीकिशन मौर्य शामिल रहे। पुलिस अब इस ग्रुप के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें