Azamgarh News: रात भर पुलिस करती रही ठाय! ठाय! — एक रात तीन मुठभेड़, तीन बदमाश घायल गिरफ्तार
आजमगढ़ में एक रात तीन मुठभेड़ — तरवां में हत्या की साजिश नाकाम, कोतवाली में Jio लूट का आरोपी पकड़ा, गम्भीरपुर में 65 किलो गोमांस के बाद भाई भी ढेर। तीनों के पैर में गोली।

तरवां — रात 9:45 बजे पहली बार निशाना चूका था — दोबारा मारने निकला था 22 मार्च की बात है। श्याम नरायन मौर्या अपनी टेम्पू से घर लौट रहे थे। ग्राम सिंहपुर में सतीश दुबे के घर के पास पीछे से मोटरसाइकिल आई और गोली चल गई। श्याम नरायन के बाएं हाथ में गोली लगी — बचे, लेकिन बाल-बाल। निशाना चूक गया था। आरोपी रमेश यादव उर्फ अनार यादव (28 वर्ष) फरार हो गया। मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस तलाश करती रही। 28 मार्च को पता चला कि रमेश गाजीपुर से तरवां की ओर आ रहा है। भिलिहिली-गाजीपुर बॉर्डर पर घेराबंदी हुई। रोकने पर भागा — रामप्रताप इंटर कॉलेज, बहलोलपुर के पास मोटरसाइकिल फिसली — गिरा — और उठते ही पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। रात 9:45 बजे गिरफ्तार। पूछताछ में जो बात सामने आई वो रोंगटे खड़े करने वाली थी। रमेश ने बताया कि पहली बार गोली लगी थी लेकिन श्याम नरायन बच गए थे — इसीलिए वह दोबारा मारने की नीयत से निकला था। पुलिस ने वक्त रहते एक बड़ी वारदात रोक दी। मौके से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP50DC5337), तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
[caption id="attachment_3725" align="aligncenter" width="600"]
Azamgarh Ek Raat Teen Muthbhed Police Encounter[/caption]
कोतवाली — रात 11:52 बजे Jio मैनेजर से लूटा था लैपटॉप — CCTV ने पकड़वाया 25 मार्च को शिवाजीनगर हीरापट्टी में Jio कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ दिनदहाड़े मारपीट हुई थी। गाली, धमकी और फिर लैपटॉप-मोबाइल छीनकर फरार। पुलिस ने CCTV खंगाला तो धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह (35 वर्ष) और दो साथियों — अंशुमान सिंह व राहुल राय — का चेहरा सामने आया। 28 मार्च की रात सूचना मिली कि तीनों मोहती घाट पर चोरी का सामान लेकर छुपे हैं। पुलिस ने घेरा। एक मोटरसाइकिल पर तीनों सवार थे — रोकने पर भागे — गिरे — और पुलिस पर तान दी बंदूक। जवाबी कार्रवाई में धर्मेन्द्र के बाएं पैर में गोली लगी। रात 11:52 बजे गिरफ्तार। दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गए। मौके से HP लैपटॉप, Motorola मोबाइल, चार्जर, हार्ड डिस्क और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक बरामद हुई — वही सामान जो Jio मैनेजर से छीना गया था।
गम्भीरपुर — रात 1:45 बजे 65 किलो गोमांस के बाद फरार भाई भी मुठभेड़ में घायल पकड़ा गया 28 मार्च की शाम ग्राम कमरावा में दबिश दी गई तो सरफराज अहमद के घर से तीन बोरियों में 65 किलो गोमांस बरामद हुआ। सरफराज गिरफ्तार हो गया लेकिन उसका भाई शादाब अहमद (40 वर्ष) और साथी रईश अहमद मौके से भाग निकले। उसी रात सूचना आई कि शादाब बुलेट मोटरसाइकिल पर आजमगढ़ की ओर निकला है। धरनीपुर-विषया मोड़ पर घेरा बनाया गया। रोकने पर भागा — गिरा — और पुलिस पर फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर (घुटने के नीचे) गोली लगी। रात 1:45 बजे गिरफ्तार। पूछताछ में शादाब ने बताया कि वह भाई सरफराज और रईश के साथ मिलकर गोवंश का वध कर मांस बेचते थे। इस काम में स्कॉर्पियो (UP32CD8786) और बुलेट का इस्तेमाल होता था। मौके से तमंचा (.303 बोर), कारतूस और बुलेट मोटरसाइकिल (MH03BK4356) बरामद।