अन्य
आजमगढ़: डीजे विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
📅 18 Mar 2026, 07:29
👁️ 1 व्यूज
आजमगढ़ जनपद के थाना रौनापार क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सिकन्धोपुर निवासी शिवम यादव ने लिखित शिकायत में बताया कि 11 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि घर लौटते समय आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता रामकेश यादव पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से सिर पर वार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
इस मामले में थाना रौनापार में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने 18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—प्रदीप यादव, दीपक यादव और आशीष यादव—को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।