अपराध
|
📅 03 Jul 2026, 10:49 AM
|
👁️ 169
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक के ₹35,000 उसके बैंक खाते में वापस कराए हैं। पीड़ित से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की गई थी।
पुलिस के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के सरांवा गांव निवासी शुभम रावत के मोबाइल पर 11 अप्रैल 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को सरकारी योजना से जुड़ा अधिकारी बताया। आरोपी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत धनराशि दिलाने का लालच देकर पीड़ित से ₹44,000 की ऑनलाइन ठगी कर ली।
घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही बरदह थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि में से ₹35,000 संबंधित बैंक खाते में होल्ड करा दिए। न्यायालय से फंड रिलीज आदेश मिलने के बाद बैंक से समन्वय कर पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
रुपये वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस तथा बरदह थाना साइबर हेल्प डेस्क का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक, ओटीपी या सरकारी योजना के नाम पर मिलने वाले प्रलोभन पर विश्वास न करें। यदि कोई साइबर ठगी होती है तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कर वापस कराई जा सके।
🔥 ताज़ा खबरें
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
- मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला, नगीना जीत को लेकर उठाए सवाल; 2027 से पहले गरमाई दलित राजनीति 28 Sep 2026, 03:19 PM
- फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 24 Sep 2026, 06:24 PM
- आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर: पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत 23 Sep 2026, 08:54 AM
- ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या 22 Sep 2026, 10:26 PM
- जनसेवा केंद्र संचालक पर ग्रामीणों के खातों से धोखाधड़ी का आरोप, ₹15,630 समेत दस्तावेज और ATM कार्ड बरामद 21 Sep 2026, 11:23 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,716 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,335 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,109 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 974 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 827 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 794 views


