अन्य
कप्तानगंज थाने पर अधिवक्ता ने लगाए अभद्र व्यवहार के आरोप, CO बोले — जांच के बाद होगी कार्रवाई
📅 20 Apr 2026, 09:11
👁️ 1 व्यूज
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कठौरा गांव निवासी धनंजय यादव, जो स्वयं को अधिवक्ता बताते हैं, ने थाने में तैनात एक सिपाही पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके मित्र को रात भर थाने में बैठाए रखा गया।
धनंजय यादव के अनुसार 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह अपने मित्र अंकित यादव के साथ एक प्रार्थना पत्र देने कप्तानगंज थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि प्रार्थना पत्र लिखने के दौरान एक सिपाही ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और दोनों को सुबह तक थाने में रोके रखा गया।
https://youtu.be/f3yvIUtvG5k
उल्लेखनीय है कि ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के बयान पर आधारित हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है और सत्यता जांच का विषय है।
धनंजय यादव ने क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।