🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

जन्म प्रमाण पत्र में देरी पर AIMIM का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Share:
| | 👁️ 86

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील में जन्म प्रमाण पत्र बनने में देरी को लेकर AIMIM नेताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि बिना पैसे काम नहीं हो रहा, जिससे बच्चों के एडमिशन पर असर पड़ रहा है।

Azamgarh। जन्म प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पदाधिकारियों ने सगड़ी तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिला संगठन मंत्री सोफियान खान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि तहसील में जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हो रहा है। आरोप है कि जिन लोगों द्वारा पैसे दिए जाते हैं, उनका कार्य जल्द कर दिया जाता है, जबकि कई आवेदक छह माह से अधिक समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि इस समय स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है। समय पर प्रमाण पत्र न मिलने से बच्चों के प्रवेश में बाधा आ रही है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है। इस मौके पर अजमल खान, अब्दुल्लाह शेख, मुदस्सर खान, अहमद फरहान, काशी एडवोकेट व सैयद तारीख समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें