🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

आजमगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज के पास बिना नोटिस तोड़फोड़ का आरोप

Share:
| | 👁️ 161
आजमगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज के पास बिना नोटिस तोड़फोड़ का आरोप मकान मालिकों ने किया हंगामा सेतु निगम पर मनमानी कार्रवाई का आरोप, जेसीबी लेकर लौटे अधिकारी पीड़ितों ने मुआवजा तय कर भूमि अधिग्रहण की उठाई मांग आजमगढ़ में शहर से सटे बेलईसा रेलवे ओवरब्रिज के बगल में निर्माणाधीन नए ओवरब्रिज को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे इस ओवरब्रिज के सिलसिले में स्थानीय लोगों ने निगम के अधिकारियों पर बिना किसी पूर्व सूचना के मकानों पर जेसीबी चलवाने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पहले से मौजूद रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित रिहायशी मकानों पर अचानक जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मकान मालिकों द्वारा विरोध किए जाने पर सेतु निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके से वापस लौट गई, लेकिन तब तक कई मकानों को नुकसान पहुंच चुका था। पीड़ित रामविलास साहू ने बताया कि उनका मकान लगभग डेढ़ सौ साल पुराना है और आबादी की जमीन पर स्थित है। इसके बावजूद न तो कोई नोटिस दी गई और न ही प्रशासन या पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोगों ने विरोध किया तो अधिकारी जेसीबी लेकर फरार हो गए। वहीं, एक अन्य पीड़ित भागवत प्रसाद तिवारी ने कहा कि उन्हें भी किसी प्रकार की सूचना या नोटिस नहीं दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें पुल निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नियमानुसार पहले मुआवजा तय कर जमीन का अधिग्रहण किया जाए, उसके बाद ही मकानों को तोड़ा जाए।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें