🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
Photo: Azamgarh: Another accused of cheating gang in UPSSSC exam arrested, deal was fixed for Rs 6 lakh
अपराध

आजमगढ़: UPSSSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा

Share:
| | 👁️ 32 | 📍 Azamgarh

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्राविधिक मुख्य परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने वाले सॉल्वर गिरोह के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस दो अन्य आरोपियों को भी जेल भेज चुकी है।

​क्या था पूरा मामला?

​दिनांक 09 अगस्त 2026 को शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज, आजमगढ़ में UPSSSC की प्राविधिक मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान ब्लॉक-ए के एक कमरे में अभ्यर्थी आलोक पटेल की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

​कक्ष निरीक्षकों द्वारा तलाशी लिए जाने पर उसके पास से निम्नलिखित चीजें बरामद हुईं:

  • ​कान के अंदर से एक हियरिंग डिवाइस
  • ​अंडरवियर के अंदर से सिम कार्ड लगी एक ब्लूटूथ डिवाइस
  • ​02 सेल बैटरी

​पूछताछ में सामने आया कि बाहर से प्रश्नों के उत्तर बताकर परीक्षा पास कराने की साजिश रची गई थी, जिसके एवض में 06 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर पूर्व में अभ्यर्थी आलोक पटेल और वीरेंद्र कुमार राय उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

​ताजा गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत, दिनांक 13 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नरौली तिराहा बंधा मोड़ के पास से तीसरे अभियुक्त को दबोच लिया।

  • गिरफ्तार अभियुक्त: कुश पटेल पुत्र बेचन राम पटेल (उम्र करीब 27 वर्ष), निवासी- सिहोरवा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी।
  • बरामदगी: 01 अदद सैमसंग मोबाइल फोन।

​पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

​गिरफ्तार अभियुक्त कुश पटेल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के संपर्क में था। परीक्षा से एक दिन पहले वीरेंद्र कुमार राय उर्फ बाबू ने उससे संपर्क किया था। इसके बाद वह अन्य साथियों के साथ अरविंद राय के संपर्क में आया, जहां हियरिंग डिवाइस और ब्लूटूथ डिवाइस से अभ्यास कराया गया था।

​परीक्षा के दिन आरोपी अपने साथियों के साथ अभ्यर्थी आलोक पटेल को वाराणसी से आजमगढ़ लेकर आया था। आलोक परीक्षा केंद्र के अंदर चला गया, जबकि बाकी आरोपी बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। पुलिस की सख्ती और एक अभ्यर्थी के पकड़े जाने की भनक लगते ही वे सभी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें