🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

वृक्षारोपण दिवस पर अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता अजय साहनी ने किया पौधारोपण

Share:
| 📅 05 Jun 2026, 06:36 PM | 👁️ 125
आजमगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह 10 बजे सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता अजय साहनी के नेतृत्व में कुल 50 से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वर्षा, हरियाली और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान बृजेश,सत्यप्रकाश (पिंटू), इंद्रजीत साहनी, सरवन, प्रमोद साहनी, विक्की साहनी, अजय, दिनेश साहनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पौधों की सुरक्षा और देखभाल के संकल्प के साथ किया गया।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें