🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
See: Accused of chain snatching and firing on police arrested under Gangster Act
अपराध

चेन स्नेचिंग और पुलिस पर फायरिंग का आरोपी गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 10 | 📍 Azamgarh

कंधरापुर पुलिस ने चेन स्नेचिंग, मारपीट और पुलिस टीम पर फायरिंग जैसे मामलों में वांछित गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार किया है।

आजमगढ़। कंधरापुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी राज निषाद (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 21 अगस्त को मड़या स्थित उसके घर से करीब 11:55 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी कंधरापुर थाना क्षेत्र के मड़या, राहुल नगर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार राज निषाद चेन स्नेचिंग, मारपीट, धमकी, पुलिस टीम पर फायरिंग और अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में संलिप्त रहा है। 26 मार्च 2026 को भंवरनाथ क्षेत्र में महिला से चेन स्नेचिंग की घटना में उसका नाम सामने आया था। पुलिस ने मामले से संबंधित चेन भी बरामद की थी।

इसके कुछ दिन बाद 29 मार्च को पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। इस कार्रवाई में राज निषाद को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते उसके खिलाफ कंधरापुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और वह इसमें वांछित चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कंधरापुर और सिधारी थानों में चेन स्नेचिंग, मारपीट, धमकी, फायरिंग और आर्म्स एक्ट से जुड़े चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें