अपराध
|
📅 01 Jul 2026, 11:48 AM
|
👁️ 164
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने महिला को झांसे में लेकर सोने के आभूषण ठगने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए गहने और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 जून को मझवा गांव निवासी सुभावती देवी खरिहानी बाजार गई थीं, जहां बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें बहला-फुसलाकर सोने की नथुनी, कनफूल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामप्रताप आदर्श इंटर कॉलेज, बहलोलपुर के पास से पंकज, समुल्ला और खेसारी निवासी जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पीड़िता के सोने के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
🔥 ताज़ा खबरें
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
- मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला, नगीना जीत को लेकर उठाए सवाल; 2027 से पहले गरमाई दलित राजनीति 28 Sep 2026, 03:19 PM
- फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 24 Sep 2026, 06:24 PM
- आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर: पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत 23 Sep 2026, 08:54 AM
- ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या 22 Sep 2026, 10:26 PM
- जनसेवा केंद्र संचालक पर ग्रामीणों के खातों से धोखाधड़ी का आरोप, ₹15,630 समेत दस्तावेज और ATM कार्ड बरामद 21 Sep 2026, 11:23 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,715 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,330 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,108 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 965 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 825 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 793 views


