🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
Image: Wanted accused of Gangster Act brought from Punjab on 48 hours transit remand, arrested by STF
अपराध

पंजाब से 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी, STF ने किया गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 9 | 📍 Azamgarh

एसटीएफ लखनऊ ने अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी मामले में गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी सुखविन्दर सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर आजमगढ़ लाया।

आजमगढ़। अंतर्राज्यीय अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ लखनऊ की टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब न्यायालय से 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद 12 सितंबर को थाना तहबरपुर लाया गया। पुलिस के अनुसार, 11 मार्च 2025 को तहबरपुर पुलिस ने टीकापुर तिराहा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मघसिया अंडरपास के पास दो DCM वाहनों की तलाशी ली थी। दोनों वाहनों के टूल बॉक्स से पंजाब और हरियाणा निर्मित 40 पेटियों में 480 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। शराब की कुल मात्रा 360 लीटर और अनुमानित कीमत करीब 2.21 लाख रुपये बताई गई। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो DCM और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने राजू सिंह, सुखविन्दर सिंह और गुरुप्रीत सिंह के नाम सामने आने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, गिरोह संगठित रूप से हरियाणा-पंजाब से शराब खरीदकर DCM के टूल बॉक्स में छिपाकर बिहार ले जाता था। इस मामले में गैंगचार्ट के अनुमोदन के बाद थाना तहबरपुर में गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना और पंजाब पुलिस के सहयोग से 10 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना क्षेत्र से सुखविन्दर सिंह (28) को गिरफ्तार किया। आरोपी को अब आजमगढ़ न्यायालय में पेश करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें