बेलहिया ढाला पर नाबालिगों के हाथों में नाव की कमान, बाढ़ के बीच यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़?
सरयू का जलस्तर खतरा बिंदु से नीचे आने के बावजूद सगड़ी में कई रास्ते जलमग्न हैं। बेलहिया ढाला पर चल रही नावों में कथित तौर पर नाबालिगों के नाव चलाने के वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ बाल श्रम को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।