आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से हत्या
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ट्यूबवेल और घर पर सो रहे दादा और पोते की अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड जांच में जुटे हैं।