निजामाबाद के विधायक आलमबदी आज़मी का निधन, पूर्वांचल की राजनीति का एक युग हुआ समाप्त
आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी आज़मी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूर्वांचल की राजनीति ने एक सादगीपूर्ण और जनप्रिय नेता को खो दिया है।