ऑनलाइन गेम के कर्ज ने बनाया ठग, किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ के महराजगंज थाना पुलिस ने किसानों से किराये पर लेकर ट्रैक्टर ट्रॉलियां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑनलाइन गेम के कर्ज को चुकाने के लिए यह साजिश रची थी और पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीन ट्रॉलियां बरामद कर लीं।


