🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
अपराध
|
📅 31 Jul 2026, 10:26 AM
|
👁️ 376
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोतस्करी गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाश पर गैंगस्टर, लूट, गोवध, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को अचलीपुर अंडरपास के पास वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भाग निकला। पीछा किए जाने पर तस्करों ने पूर्वांचल गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ दिया और गोपालीपट्टी नहर के पास पिकअप छोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गए। मौके से पांच प्रतिबंधित गोवंशीय पशु और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था। इस मामले में अतरौलिया थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान संतोष यादव, संतोष सरोज और शमीम के नाम प्रकाश में आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत शुक्रवार तड़के करीब 4:20 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुखीपुर के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संतोष यादव पुत्र निरंजन यादव निवासी समस्तीपुर थाना जहानागंज के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अतरौलिया थाने में धारा 109(1) बीएनएस तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार संतोष यादव थाना जहानागंज का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध लूट, गोवध, गैंगस्टर, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, चोरी तथा आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दुबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक मनीष विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता, उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय सहित थाना अतरौलिया की पुलिस टीम शामिल रही।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
- 69.812 किलो गांजा बरामदगी मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 12 Sep 2026, 04:08 PM
- पंजाब से 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी, STF ने किया गिरफ्तार 12 Sep 2026, 04:06 PM
- 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, जामवन्त यादव गैंग का खुलासा 12 Sep 2026, 04:05 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,642 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,248 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,011 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 906 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 755 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 729 views


