विकास
आजमगढ़ में लोक संस्कृति का संगम: नात्थूपुर में 14 वें कजरी महोत्सव ने बांधा समां
|
📅 23 Aug 2026, 08:19 PM
|
👁️ 10
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़ में लोक संस्कृति का संगम: नात्थूपुर में 14 वें कजरी महोत्सव ने बांधा समां
आजमगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर प्रांगण नात्थूपुर में 14वां कजरी महोत्सव-2026 बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ दिन में संपन्न हुआ। कजरी की मधुर तान ने ऐसा समां बांधा कि पूरा प्रांगण तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पल्हनी प्रमोद कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व बसपा प्रत्याशी सगड़ी शंकर यादव ने कहा कि "कजरी हमारी माटी की खुशबू है, हमारे पूर्वांचल की पहचान है। ऐसे महोत्सव हमारी लोक संस्कृति को बचाए रखने के साथ-साथ युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। नात्थूपुर की इस धरती पर यह परंपरा लगातार 14 वर्षों से चली आ रही है, यह हम सबके लिए गर्व की बात है।"
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता मनीष मिश्रा सपा नेता व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी मजदूर सभा प्रदीप कुमार सहाय, प्रमोद कुमार यादव, हरिश्चंद्र यादव, कवि किशोर यादव, सपा नेता जयराम पटेल, प्रबंधक बृजेश यादव ,बृजेश सिंह, शिवचंद यादव, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सगड़ी नरसिंह यादव, सैनिक प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कलाकारों ने लूटी महफिल
चंद्र किशोर पांडे, निर्गुण सम्राट व बिरहा सम्राट सुरेंद्र यादव ने अपने निर्गुण और बिरहा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा लोक गायिका मीनाक्षी राज, सरिता भारती, श्याम सुंदर चौहान, तृप्ति विश्वकर्मा, प्रेमशिला यादव ने कजरी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।