🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
भांजी की शादी में आया युवक पेड़ से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम | द पब्लिक एक्सप्रेस
अपराध

भांजी की शादी में आया युवक पेड़ से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

Share:
| | 👁️ 133 | 📍 फूलपुर

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के महुजा गांव में भांजी की शादी में शामिल होने आए एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटका मिला।

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के महुजा गांव में भांजी की शादी में शामिल होने आए एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक शीशम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जौनपुर जिले के प्रेमराजपुर निवासी 23 वर्षीय करण गौतम के रूप में हुई है। वह अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए कई दिनों से बहन के घर रहकर तैयारियों में सहयोग कर रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात बारात आने के दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने भाई से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गया। रातभर तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पुरानी चीनी मिल के पास पेड़ से लटका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें