राष्ट्रीय
|
📅 02 Sep 2026, 06:14 PM
|
👁️ 146
|
📍 उत्तर प्रदेश
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला लेते हुए सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक अयोध्या स्थित मणिरामदास छावनी में हुई, जिसमें उनके नाम पर मुहर लगाई गई।
जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक तक सेवाएं दे चुके हैं। वह पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (AOC-in-C) जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उन्होंने पश्चिमी वायु कमान का नेतृत्व किया था। उनकी नियुक्ति से राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक और संचालन संबंधी कार्यों को अधिक व्यवस्थित करने की उम्मीद है।
कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?
जितेंद्र मिश्रा को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में पायलट के रूप में कमीशन मिला था। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने फाइटर पायलट, कॉम्बैट लीडर और टेस्ट पायलट के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं। वह अमेरिका के एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज से भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
कारगिल युद्ध के शुरुआती दौर में मिराज-2000 विमानों से लेजर-गाइडेड बमों के ऑपरेशनल इस्तेमाल को लेकर काम करने वाली टीम का भी वह हिस्सा रहे थे। बाद में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के दौरान इन हथियारों का इस्तेमाल पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ महत्वपूर्ण अभियानों में किया गया था।
ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल (SYSM) से सम्मानित किए जाने की भी रिपोर्ट है।
मूल रूप से देवरिया क्षेत्र से आने वाले जितेंद्र मिश्रा के पास बड़े संगठनों के नेतृत्व, जटिल अभियानों के संचालन और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का लंबा अनुभव है। अब यही अनुभव अयोध्या के राम मंदिर परिसर के प्रशासन और संचालन में काम आएगा।
ट्रस्ट की ओर से इस नियुक्ति के साथ प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
🔥 ताज़ा खबरें
- ट्रेन घर आते समय संदिग्ध मौत से हंगामा, परिजनों ने दबाव और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया 17 Oct 2026, 10:12 PM
- होरीलाल मेमोरियल पैरामेडिकल कॉलेज में उत्तीर्ण छात्रों को अजय साहनी ने किया पुरस्कृत 17 Oct 2026, 07:37 PM
- सगड़ी 345 : भाजपा नेता मनीष मिश्रा का तूफानी दौरा, दर्जनों पंडालों में नवरात्र मूर्तियों का किया उद्घाटन 17 Oct 2026, 03:22 PM
- नीला ड्रम कांड के बाद मेरठ के सांप कांड में भी फांसी, पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड 16 Oct 2026, 08:26 PM
- नगर सेवक अजय साहनी ने रामलीला के 41 कलाकारों को घड़ी पहनाकर किया सम्मानित 16 Oct 2026, 06:06 PM
- नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला 14 Oct 2026, 06:31 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,795 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,396 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,181 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,014 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 876 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 863 views


