|
📅 15 Aug 2026, 04:05 PM
|
👁️ 110
|
📍 Azamgarh
_आजमगढ़।_ सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया विकासखंड परिसर में शनिवार को देश का _80वां स्वतंत्रता दिवस_ अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ब्लॉक परिसर को तिरंगे और फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत _खंड विकास अधिकारी आरके सिंह_ और _ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह_ द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा।
ध्वजारोहण के बाद सभी लोग परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए देश की रक्षा और एकता का संकल्प लिया।
_ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह_ ने अपने संबोधन में कहा कि "आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना है।"
_खंड विकास अधिकारी आरके सिंह_ ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने पर हमें आत्ममंथन करना चाहिए कि हमने देश के विकास में क्या योगदान दिया। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सभी को ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।"
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करें और ब्लॉक क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर _खंड अधिकारी सर्वेश सिंह, वीर बहादुर सिंह, कैलाश सोनकर, रामकृपाल दुबे, राहुल राय, राजकुमार_ सहित हरैया ब्लॉक के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में देश की प्रगति, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
🔥 ताज़ा खबरें
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,658 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,258 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,020 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 917 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 769 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 736 views


