|
📅 04 Sep 2026, 01:46 PM
|
👁️ 93
|
📍 सगड़ी
आजमगढ़/सगड़ी: तहसील सगड़ी के ग्राम हैदराबाद में ग्रामीणों का सार्वजनिक रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। चकरोट मार्ग पर नीम का विशाल पेड़ गिरा हुआ है, वहीं गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसी सार्वजनिक रास्ते पर गोबर फेंकने से कीचड़ और गंदगी का अंबार लग गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कीचड़ और गिरे पेड़ के कारण आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं फिसलकर गिर रहे हैं। कई बार लोग रास्ते में फंस जा रहे हैं। बरसात के मौसम में तो हालत और भी बदतर हो गई है।
सार्वजनिक मार्ग पर गोबर फेंकने का आरोप
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए सामूहिक प्रार्थना-पत्र में बताया कि गांव के आलोक मिश्रा एवं उनके दो पुत्र विनीत और पुनीत द्वारा जानबूझकर सार्वजनिक चकरोट मार्ग पर गोबर डाला जा रहा है। इससे पूरे रास्ते पर दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे गांव की है। सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध होने से किसानों को खेत पर जाने, बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी हो रही है।
DM से कार्रवाई की मांग
समस्त ग्रामवासियों ने हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र देकर जिलाधिकारी आजमगढ़ से मांग की है कि -
1. चकरोट मार्ग पर गिरे नीम के पेड़ को तत्काल हटवाया जाए।
2. मार्ग की साफ-सफाई और कीचड़ का निस्तारण कराया जाए।
3. सार्वजनिक मार्ग पर गोबर फेंकने वालों पर रोक लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे तहसील दिवस पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
- 69.812 किलो गांजा बरामदगी मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 12 Sep 2026, 04:08 PM
- पंजाब से 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी, STF ने किया गिरफ्तार 12 Sep 2026, 04:06 PM
- 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, जामवन्त यादव गैंग का खुलासा 12 Sep 2026, 04:05 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,647 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,253 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,011 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 911 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 760 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 733 views


